Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Jamshedpur News: सोनारी से लापता हुईं 60 वर्षीय महिला, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह इलाके की रहने वाली 60 वर्षीय रीना देवी मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिना कुछ बताए घर से निकल गईं। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
बताया जा रहा है कि रीना देवी आरएमएस स्कूल के पास रहती हैं और पिछले दो-तीन दिनों से उनकी तबीयत भी खराब थी। परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी सोनारी थाना को दे दी है। पुलिस प्रशासन ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि महिला की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

यदि किसी व्यक्ति को रीना देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो 8210507759 और 8092396013 नंबर पर संपर्क करने की अपील की गई है
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !