Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Patna News: पटना यूनिवर्सिटी में बम धमाके से मचा हड़कंप, डबल डेकर पुल से पार्किंग में फेंके जाने की आशंका

Patna News: पटना यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस के कार्यक्रम के दौरान ज्योग्राफी विभाग की पार्किंग में अचानक तेज धमाका हो गया. घटना के बाद कैंपस में अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, डबल डेकर पुल के ऊपर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने पार्किंग की तरफ बम फेंका था. राहत की बात रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.


कार्यक्रम के बीच अचानक हुआ था धमाका
घटना के वक्त ज्योग्राफी विभाग में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान पार्किंग की ओर से तेज धमाके की आवाज आई. धमाका सुनते ही छात्र, शिक्षक और दूसरे लोग सहम गए. कुछ देर के लिए पूरे परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी. इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. टीम ने मौके से विस्फोट के अवशेष और दूसरे साक्ष्य जुटाए हैं.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमाके में किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था. साथ ही डबल डेकर पुल से पार्किंग की ओर बम फेंके जाने की बात की भी जांच की जा रही है. घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस विस्फोट के पीछे की वजह और संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है. फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !