Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Kapali News: कपाली में गौ तस्करी की सूचना पर हंगामा, पत्रकारों और गौ रक्षकों से मारपीट का आरोप

Kapali News: कपाली के गौशनगर इलाके में मंगलवार को कथित गौ तस्करी और अवैध पशु कटाई की सूचना के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना के दौरान गौ सेवा से जुड़े लोगों और कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ मारपीट और वाहन क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, एक गौ सेवा संगठन को सूचना मिली थी कि गौशनगर क्षेत्र में एक स्थान पर बड़ी संख्या में गायों को रखा गया है और वहां कुर्बानी की तैयारी चल रही है। इसके बाद संगठन के सदस्यों ने मामले की जानकारी कपाली थाना पुलिस को दी। आरोप है कि शुरुआत में पुलिस की ओर से कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई गई।

बताया जा रहा है कि बाद में पुलिस टीम गौ सेवकों के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वहां मौजूद पशुओं को हटाया जा चुका था। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और कार्रवाई की सूचना पहले से लीक होने के आरोप भी लगाए जाने लगे।

मौके पर पूछताछ के दौरान धीरे-धीरे बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि इसी दौरान भीड़ उग्र हो गई और वहां मौजूद गौ सेवकों तथा मीडिया कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। कुछ पत्रकारों के माइक छीनने, वाहनों पर पत्थरबाजी करने और नुकसान पहुंचाने की बात भी सामने आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हालात इतने बिगड़ गए कि कई पत्रकारों और गौ सेवा से जुड़े लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए वहां से निकलना पड़ा। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती दिखाई जाती तो स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं होती।

फिलहाल मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !