Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Jamshedpur News: साकची में पेपर लीक के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन से गरमाई राजनीति

Jamshedpur News: जमशेदपुर उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले ने अब राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। रविवार शाम जमशेदपुर स्थित साकची गोलचक्कर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने Hemant Soren का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।


युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आरोप लगाया कि इस पेपर लीक घटना ने राज्य के हजारों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उनका कहना था कि कड़ी मेहनत और लंबे समय की तैयारी के बावजूद ईमानदार अभ्यर्थियों को ऐसी गड़बड़ियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।


पारदर्शिता पर सवाल, जांच की मांग तेज

भाजपा नेताओं ने झारखंड सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पूरी तरह खत्म हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर मामले को पर्याप्त महत्व नहीं दे रही है। साथ ही मांग की गई कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।


आंदोलन तेज करने की चेतावनी, यातायात प्रभावित

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने इसे केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं के भविष्य और भरोसे से जुड़ा मुद्दा बताया। इस विरोध के कारण साकची क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए था ताकि कोई  घटना न हो।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !