Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Jamshedpur News: मानगो मेयर चुनाव पर विवाद गहराया, नामांकन पर उठे सवाल

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव 2026 अब कानूनी मोड़ ले चुका है। मेयर पद के नतीजों को लेकर उठे विवाद ने तूल पकड़ लिया है, जहां चुनाव परिणाम को अदालत में चुनौती दी गई है। शहर की निवासी संध्या सिंह ने झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 580 और 582 के तहत न्यायालय में याचिका दायर की है।

नामांकन और मतदाता सूची पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि निर्वाचित प्रत्याशी ने नामांकन के दौरान गलत और भ्रामक जानकारी दी। ये दावा किया गया है कि प्रत्याशी पहले कदमा क्षेत्र के मतदाता थे, लेकिन चुनाव से ठीक पहले उनका नाम मानगो की मतदाता सूची में दर्ज कराया गया। जबकि उनके वास्तविक निवास में कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे इस प्रक्रिया पर संदेह बढ़ रहा है।


नतीजे रद्द करने की मांग, फैसले पर नजर

याचिकाकर्ता ने यह भी कहा है कि मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण के दौरान नियमों का पालन नहीं हुआ और रिटर्निंग ऑफिसर ने जांच नहीं की। उन्होंने अदालत से मांग की है कि 27 फरवरी 2026 को घोषित परिणाम को रद्द किया जाए और निष्पक्ष जांच कराई जाए। अब सबकी नजर अदालत के फैसले पर टिकी है, जो इस पूरे विवाद की दिशा तय करेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !