Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Jamshedpur News: साकची धालभुम क्लब में जीण माता का 20वां भव्य वार्षिक महोत्सव संपन्न

Jamshedpur News: शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभुम क्लब मैदान में मंगलवार 17 मार्च को जीण माता का भव्य 20वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजनों पर झूमे श्रद्धालुगण महा मंगल पाठ में शामिल हुई 1501 महिलाए। 
जानिए समारोह में क्या क्या हुआ आयोजन
दोपहर में ज्योत प्रज्जवलन एवं पूजा से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भजन प्रस्तुतियों ने समां बांधे रखा। दोपहर 3 बजे में मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ और संध्या 8 बजे से भजनों की अमृत वर्षा हुई। रात 10 बजे महाआरती के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ। महा मंगल पाठ में 1501 महिलाएं चुदड़ी ओढ़े हुए राजस्थानी परिधान में शामिल थी। 
शाम के भजनों में आमंत्रित कलाकार जयपुर के रविश सोनी, सोनम सोनी और मास्टर गुरू सोनी ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। 

क्या रहा आकर्षण का केन्द्र
 इस महोत्सव में महा मंगल पाठ, माता का भव्य श्रृंगार, अखंड ज्योत, माता जी का जन्मोत्सव, चुदड़ी एवं मेंहदी उत्सव, भजनों पर नृत्य एवं छप्पन भोग प्रसाद आकर्षण का केन्द्र बना रहा।
इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से तुलसी खेमका, शंभू खन्ना, बजरंग अग्रवाल, विनोद खन्ना, राजकुमार रिंगसिया, ललित अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, जगदीश खेमका, बजरंग चौधरी, गोपाल अग्रवाल, मनीष खन्ना, आशीष खन्ना समेत जीण माता परिवार के सभी सदस्यों का योगदान रहा। यह महोत्सव कार्यक्रम मनीष और आशीष के संयोजक में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर बतौर अतिथि समाजसेवी रामकृष्ण चौधरी, ओम प्रकाश रिंगसिया, उमेश शाह, अरूण बांकरेवाल, राजेश मेंगोतिया, राधेश्याम खेतान, निर्मल मेंगोतिया, संतोष खेतान, श्याम खण्डेलवाल, आदि उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने माता के दरबार में हाजरी लगायी और देश के विकास की प्रार्थना की।

मां जीण की रसोई (भंडारा) लगभग 3000 से अधिक भक्तों ने ग्रहण किया। साज पर कोलकात्ता के प्रताप शर्मा की म्यूजिकल गु्रप के कलाकारों का सहयोग रहा। श्रद्धा भाव से भक्तों द्धारा कोलकात्ता के कारीगरों के सहयोग से जीण माता का भव्य दरबार सजाया गया था। गर्मी को देखते हुए वातानुकूलित (एसी पंडाल) बनाया गया था। इस महोत्सव में झारखंड के विभिन्न जिला सहित रानीगंज, पुरूलिया, आसनसोल, खड़गपुर और कोलकात्ता से भी भक्तगण आयेे हुए थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !