Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Jamshedpur News: विजय गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, महिलाओं ने जमकर की मस्ती

Jamshedpur: जमशेदपुर के विजय गार्डन वूमेन ग्रुप की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू ने किया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और श्रृंगार के साथ सावन की खुशियां साझा कीं। सावन महोत्सव में महिलाओं ने लहरिया साड़ी पहनकर हिस्सा लिया। मेहंदी लगाने के साथ 16 श्रृंगार की थीम भी कार्यक्रम का आकर्षण रही। महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ सावन के पारंपरिक रंग और उत्सव की खुशियां साझा कीं।

गीत-संगीत और मनोरंजन से सजी शाम
कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए थीम आधारित गीत-संगीत का आयोजन किया गया। महिलाओं ने गीतों पर उत्साह के साथ हिस्सा लिया और पूरे कार्यक्रम का आनंद उठाया। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी की सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के आयोजन में विमला सिंह, नमिता, स्वाति पटनायक, स्नेहा श्रीवास्तव, अमृता तिवारी, सीमा वर्मा, सुषमा सिंह, अंकिता चंद्रा, मीता पाल, पिंकी, प्रीति वर्मा, सुमन शर्मा और रंजू प्रकाश का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान सावन क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें उषा ओझा को प्रथम, कल्याणी को द्वितीय और राधिका सरकार को तृतीय स्थान मिला।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !