Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Jamshedpur News: लोको पायलट जीके गौतम हत्याकांड में बड़ा खुलासा, रेलवे गार्ड समेत 3 गिरफ्तार

Jamshedpur News: लोको पायलट जीके गौतम हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। बागबेड़ा पुलिस ने रेलवे सुरक्षा गार्ड आशीष कुमार कर्ण को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर गया (बिहार) के परैया थाना क्षेत्र निवासी छोटू शर्मा और हरहरगुट्टू काली मंदिर के पास रहने वाले जितेंद्र कुमार को भी दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद गुरुवार देर शाम तीनों को जेल भेज दिया गया।

शूटरों को लोकेशन देने का आरोप
पुलिस जांच में सामने आया है कि आशीष कुमार कर्ण ने ही गया निवासी शूटर अभय यादव और अनिकेत सिंह को जीके गौतम की लोकेशन दी थी। इसके बाद दोनों बाइक से मौके पर पहुंचे और अभय यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आशीष के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिससे शूटरों को लगातार लोकेशन भेजी जा रही थी।

फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने का खुलासा
जांच में यह भी सामने आया कि छोटू शर्मा ने अविनाश सिंह और उसके भाई अनिकेत सिंह को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। इसके बदले उसने पांच हजार रुपये लिए थे। पुलिस ने छोटू और जितेंद्र कुमार के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिये हैं, जिनके जरिए अपराधियों के संपर्क में रहने की पुष्टि हुई है।

हत्या के बाद बिहार फरार हुए आरोपी
पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल की रात हत्या के बाद अनिकेत सिंह ने फोन कर इसकी जानकारी अविनाश सिंह को दी थी। इसके बाद अनिकेत और अभय यादव घाघीडीह जेल के पीछे मुइगुट्टू इलाके में बाइक छोड़कर अविनाश के साथ दूसरे वाहन से बिहार फरार हो गये। मामले में जितेंद्र कुमार का भतीजा आर्यन चौधरी भी शामिल बताया जा रहा है।

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी
फिलहाल इस हत्याकांड में मुख्य शूटर अभय यादव, अविनाश सिंह और आर्यन चौधरी फरार हैं। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बागबेड़ा थाना में पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !