Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Jamshedpur News: रामनवमी पर सुरक्षा और नागरिकों की सुविधाओं को लेकर उपायुक्त की समीक्षा बैठक

Jamshedpur News: जमशेदपुर में रामनवमी और चैती छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सभी प्रशासनिक विभागों और जरूरी सेवा प्रदाताओं की बैठक हुई।

पर्व को शांतिपूर्ण और सुविधाजनक बनाने पर प्रशासन का जोर
उपायुक्त ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि यह पर्व सबके लिए सुखद और शांतिपूर्ण रहे। किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग मिलकर पूरी तैयारी करें।

सुरक्षा व्यवस्था 
पुलिस संवेदनशील जगहों पर खास ध्यान रखे, त्वरित कार्रवाई हो और भीड़ नियंत्रण के लिए फ्लैग मार्च, ड्रोन और वीडियो कैमरा निगरानी का इस्तेमाल किया जाए।

जुलूस और विसर्जन के दौरान वाहन नियंत्रण 
सभी जुलूस रूट और घाटों का मिलकर सत्यापन किया जाए, बिजली के तार और निर्माण सामग्री हटाई जाए और वैकल्पिक रोशनी की व्यवस्था हो।  शहर में भारी और व्यावसायिक वाहनों की नो इंट्री, जुलूस के दिन शराबबंदी की घोषणा। 

जरूरी सेवाएं 
अस्पताल और चिकित्सकों की तैनाती, सरकारी व निजी एम्बुलेंस उपलब्ध, अग्निशामक वाहन और क्रेन-टोचन वाहन तैयार रहें। साफ-सफाई, पेयजल, एलपीजी सिलेंडर और भीड़ नियंत्रण के लिए वॉलंटियर तैयार रहें।

अधिकारियों को समय रहते  तैयारी और लगातार निगरानी के निर्देश
बैठक में उपायुक्त के अलावा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, एडीसी, सिविल सर्जन और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को समय पर काम करने और पर्व के दौरान निगरानी बनाए रखने का भी निर्देश दिया, ताकि रामनवमी और छठ पर्व सभी के लिए सुखद और सुरक्षित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !