Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Jamshedpur News: मानगो बस अग्निकांड की जांच अब पटमदा डीएसपी करेंगे

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 में सड़क किनारे खड़ी एक बस में आग लगने की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. अब इस पूरे मामले की कमान पटमदा डीएसपी को सौंपी गई है. पुलिस इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि यह हादसा महज एक दुर्घटना था या फिर इंश्योरेंस क्लेम (बीमा राशि) हड़पने के उद्देश्य से जानबूझकर बस में आग लगाई गई थी.

मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आग लगने से पहले की गतिविधियों को ट्रैक किया जा सके. इसके अलावा, आग लगने के सही कारणों और उसके स्रोत को समझने के लिए अग्निशमन विभाग से भी विस्तृत टेक्निकल रिपोर्ट मांगी गई है. 

बता दें कि ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 पर बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़ी यात्री बस में अचानक भयानक आग लग गई, जिससे पूरी बस कुछ ही मिनटों में धू-धू कर जलकर खाक हो गई. गनीमत रही कि घटना के वक्त बस खाली होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग की ऊंची लपटों से पास का बिजली पोल और तार बुरी तरह जल गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली ठप हो गई थी.

फिलहाल पुलिस की जांच टीम हाल के दिनों में जिले में हुई ऐसी ही अन्य घटनाओं के पैटर्न का भी अध्ययन कर रही है और इस सिलसिले में बस के मालिक व ड्राइवर से पूछताछ जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !