Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Jharkhand NEET UG 2026: स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का अंतिम मौका, JCECEB ने बढ़ाई करेक्शन की समय सीमा; आज शाम 6 बजे तक करें आवेदन

Jharkhand NEET UG 2026: झारखंड में NEET UG 2026 की स्टेट मेरिट लिस्ट में गलती सुधारने का उम्मीदवारों को एक और मौका मिला है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने करेक्शन के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार आज शाम 6 बजे तक अपनी जानकारी में जरूरी बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कैटेगरी में गलती है तो जरूर करें सुधार
खास तौर पर जिन उम्मीदवारों की कैटेगरी या दूसरी जरूरी जानकारी गलत दर्ज हो गई है, वे इस मौके का इस्तेमाल कर सकते हैं. JCECEB ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है. बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी.

उम्मीदवार JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस संबंध में जारी नोटिस देख सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट के Important Notice सेक्शन में जाना होगा. उम्मीदवारों को सलाह है कि समय सीमा खत्म होने से पहले अपनी जानकारी जांच लें और जरूरत होने पर सुधार के लिए आवेदन कर दें.

आज शाम 6 बजे के बाद करेक्शन का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम समय का इंतजार नहीं करने की सलाह दी गई है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !