Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, कपाली और चौका से दो अवैध बालू लदे ट्रक जब्त

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन और खनिजों के परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने शुक्रवार को कपाली और चौका क्षेत्र में जांच अभियान चलाया. इस दौरान अवैध बालू लदे दो आईसर ट्रक जब्त किए गए.

खनन विभाग ने चलाया जांच अभियान
जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक की टीम ने दोनों क्षेत्रों में वाहनों की जांच की. जांच के दौरान बालू के अवैध परिवहन से जुड़े दो वाहनों को पकड़ा गया. कार्रवाई के बाद दोनों ट्रकों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए चौका थाना और कपाली ओपी के सुपुर्द कर दिया गया.

अवैध कारोबार पर सख्ती जारी
प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि अवैध खनन और खनिज परिवहन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों के खिलाफ प्रशासन का अभियान आगे भी जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !