Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Koderma News: कोडरमा घाटी में तेल टैंकर पलटा, करीब एक घंटे तक पाम ऑयल लूटते रहे लोग; घायल ड्राइवर फंसा रहा

Koderma News: कोडरमा घाटी के काली मंडा के पास पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या टैंकर से तेल निकालने में जुट गई। करीब एक घंटे तक तेल लूटने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी बर्तन समेत जो सामान मिला, उसे लेकर मौके पर पहुंचे और टैंकर से तेल भरकर ले जाने लगे।


ड्राइवर की मदद के बजाय तेल भरने में जुटे लोग

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ का ध्यान घायल ड्राइवर की मदद करने के बजाय टैंकर से तेल निकालने पर रहा। बताया गया कि लोग यह तक देखने की कोशिश नहीं कर रहे थे कि दुर्घटना में कोई घायल हुआ है या नहीं। इसी दौरान टैंकर का ड्राइवर काफी देर तक वाहन के अंदर फंसा रहा।

बाद में किसी व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर में फंसे घायल ड्राइवर को बाहर निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया।


पुलिस ने तेल ले जा रहे लोगों को खदेड़ा

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर से तेल निकाल रहे लोगों को वहां से हटाया और तेल लूटने से रोका। इसके बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को सीधा कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित किया।

पास लेने के दौरान अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर

जानकारी के मुताबिक पाम ऑयल से लदा टैंकर पश्चिम बंगाल के हरदिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी के काली मंडा के पास किसी दूसरे वाहन से पास लेने के क्रम में टैंकर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से तेल बाहर निकलने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर तेल निकालना शुरू कर दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !