Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Jamshedpur News: बरसात से पहले नालों की सफाई पर बवाल, जेएनएसी पर अनियमितता के गंभीर आरोप

Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त को पत्र लिखकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्वारा बड़े नालों की सफाई में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच किसी सक्षम पदाधिकारी से कराने की मांग की है।


30 मजदूरों की स्वीकृति, लेकिन सफाई कार्य में कम श्रमिक लगाने का आरोप
मुकुल मिश्रा ने पत्र में कहा है कि हर वर्ष बरसात से पहले बड़े नालों की सफाई कराई जाती है। इस वर्ष भी कदमा और सोनारी क्षेत्र के बड़े नालों की सफाई शुरू की गई है, लेकिन निविदा के अनुसार 30 मजदूरों की व्यवस्था होने के बावजूद निर्धारित संख्या में मजदूर नहीं लगाए जा रहे हैं।

सोनारी में 17 और कदमा में 19 मजदूरों से कराया गया काम, सफाई अभियान अधूरा छोड़ने का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि सोनारी क्षेत्र में 1 और 2 जून को केवल 17 मजदूरों से सफाई कराई गई, जबकि कदमा क्षेत्र में 3 और 4 जून को सिर्फ 19 मजदूर कार्यरत थे। साथ ही उन्होंने बताया कि फिलहाल सोनारी में नाला सफाई का काम बंद है, जिससे बरसात से पहले सफाई कार्य पूरा होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बरसात से पहले नाले साफ नहीं हुए तो जलजमाव का खतरा
मुकुल मिश्रा ने कहा कि मौसम विभाग ने जल्द बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में यदि समय पर नालों की सफाई पूरी नहीं हुई तो सोनारी और कदमा के निचले इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने इसके लिए जेएनएसी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराते हुए उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !