Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Jamshedpur News: बकरीद की खरीदारी के दौरान साकची बाजार से मासूम बच्ची लापता, पुलिस तलाश में जुटी

Jamshedpur: साकची बाजार में बकरीद की खरीदारी के दौरान एक मासूम बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे अपने परिजनों के साथ खरीदारी करने साकची बाजार पहुंची थी। इसी दौरान शाम लगभग 6 बजे तक बच्ची अचानक लापता हो गई। बच्ची का नाम आफरीन बताया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि लापता बच्ची जुड़वा बहनों में से एक है। काफी देर तक बाजार और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने के बावजूद जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजन तुरंत साकची थाना पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस बाजार और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है तथा बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।

लोगों से मदद की अपील
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत 9122327430 इस नंबर पर संपर्क करें, या स्थानीय थाना को सूचना दें। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !