Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Jamshedpur News: निकाय चुनाव का असर, MGM अस्पताल के OPD में मरीजों की भीड़ हुई आधी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को वह गहमागहमी नजर नहीं आई जो आमतौर पर सप्ताह के पहले दिन दिखाई देती है. मानगो, जुगसलाई और आदित्यपुर नगर निकाय चुनावों के मतदान के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई. आंकड़ों की बात करें तो सुबह 11 बजे तक महज 300 मरीज ही रजिस्ट्रेशन काउंटर तक पहुंचे थे, जबकि सामान्य सोमवार को इसी समय तक यह संख्या 800 के पार रहती है.

चुनाव के चलते कर्मचारियों का अवकाश
नगर निकाय चुनावों को देखते हुए एमजीएम अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए छुट्टी की घोषणा की थी. यह छुट्टी विशेषकर मानगो, जुगसलाई और आदित्यपुर क्षेत्र के मतदाताओं को ध्यान में रखकर दी गई थी ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. कर्मचारियों की कमी और क्षेत्र में चुनावी माहौल के कारण ओपीडी सेवाएं अन्य दिनों की तुलना में काफी सुस्त नजर आईं.

चुनावी व्यस्तता ने कम की मरीजों की संख्या
अस्पताल प्रशासन का मानना है कि सोमवार को मरीजों की संख्या कम होने की मुख्य वजह स्थानीय निकाय चुनाव हैं. हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा और गंभीर मरीजों का इलाज निरंतर जारी रहा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !