Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Jamshedpur News: नई तकनीक से एमजीएम अस्पताल में बर्न मरीजों होगा बेहतर इलाज

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयोजित एक सेमिनार में बर्न मरीजों के उपचार में आई नई तकनीकों और दवाओं के प्रभाव पर चर्चा की गई. चिकित्सकों ने बताया कि आधुनिक संसाधनों के कारण अब जलने वाले मरीजों का इलाज पहले की तुलना में अधिक प्रभावी और बेहतर ढंग से किया जा रहा है.

बर्न विभाग में आयोजित इस सीएमई कार्यक्रम में एमजीएम के साथ-साथ अन्य संस्थानों के डॉक्टर भी शामिल हुए. बैठक के दौरान बीते वर्षों में चिकित्सा संसाधनों में हुए विस्तार, उपचार पद्धतियों में बदलाव और मरीजों पर इसके सकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

विशेषज्ञों ने कहा कि नई तकनीक के उपयोग से मरीजों को बेहतर सुविधा मिल रही है और उपचार की गुणवत्ता में भी सुधार आया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !