Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Jamshedpur News: ताजबीर सिंह को महासचिव एवं सतेंद्र सिंह बब्बू को वरीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Jamshedpur: जमशेदपुर नगर के सिखों की सामाजिक संस्था रामगढ़िया सभा का अगला प्रधान सर्वसम्मति से सरदार केपीएस बंसल को पुनः चुन लिया गया। साकची ताप्ती रोड स्थित रामगढ़िया सभा के सभागार में हुई सालाना आमसभा प्रधान सरदार केपीएस बंसल की अध्यक्षता में शुरू हुई।

इस बैठक का संचालन वरीय उपाध्यक्ष

इस बैठक का संचालन वरीय उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह बब्बू ने किया। ऑडिटर मनदीप सिंह ने रामगढ़िया सभा एवं विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट का आय व्यय का लेखा तथा प्रगति प्रतिवेदन महासचिव ताजबीर सिंह ने रखा। इसे सदस्यों ने, "बोले सो निहाल सत श्री अकाल" के ध्वनि मत से पारित कर दिया। 

रहने का प्रस्ताव एवं समर्थन

अपने पिछले तीन साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों को गिनाने के साथ ही भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा को प्रधान केपीएस बंसल ने रखा। उन्होंने जैसे ही कहा कि उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है और सदस्य फैसला ले। सभी ने एक स्वर में उन्हें पद पर बने रहने का प्रस्ताव एवं समर्थन कर दिया। 

ट्रस्टी हरदीप सिंह के संबोधन में सदस्यों ने समवेत स्वर में केपीएस बंसल के नाम की पुष्टि कर दी। पूरा सभागार पुनः "बोले सो निहाल सत श्री अकाल", के जयकारे के साथ गूंज उठा। इसी प्रक्रिया के तहत सरदार मनदीप सिंह को दोबारा ऑडिटर चुना गया। प्रधान केपीएस बंसल ने माला पहनाकर सरदार तजबीर सिंह कलसी को महासचिव एवं सरदार सतिंदर सिंह बब्बू को वरीय उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। 

सर्वसम्मति से फैसला लेने पर ट्रस्टी सरदार शैलेंद्र सिंह, ट्रस्टी सरदार हरदीप सिंह, ट्रस्टी सरदार अमरदीप सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया और इसे संस्था के विकास के लिए आवश्यक करार दिया।

75 वर्ष पूरे होने पर ट्रस्टी पद से इस्तीफा देने वाले सरदार जसबीर सिंह संधू को रामगढ़िया समाज रत्न से अलंकृत करते हुए समाज की ओर से एक प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया, उन्होंने अपने अनुभव का मार्गदर्शन जारी रखने की प्रतिबद्धता भी जताई। प्रधान केपीएस बंसल ने कार्यकारिणी एवं सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह अगले तीन साल भी सभी को साथ लेकर चलेंगे और विकास की नई गाथा ग़ढ़ेंगे।

कार्यकारिणी सदस्यों को गुलदस्ता देकर सम्मानित 

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, केएस सोखी, गुरपाल सिंह, डॉ बलबीर सिंह, संतोख सिंह संधु, हरजीत सिंह विरदी, इंद्रपाल सिंह, अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह, सतनाम सिंह, दलबीर सिंह गोल्डी तथा कार्यकारिणी सदस्यों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !