Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Jamshedpur News: जेएनएसी की उदासीनता पर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, उपायुक्त से मिलने का निर्णय

Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित विधायक सरयू राय के कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और उनके समाधान में हो रही देरी पर चर्चा की गई।


बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं
कार्यकर्ताओं ने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा उठाव, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट की मरम्मत समेत कई मुद्दों को लेकर कई बार जेएनएसी अधिकारियों और उप नगर आयुक्त से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जेएनएसी के रवैये पर कार्यकर्ताओं का आक्रोश
बैठक में जेएनएसी के कार्यों के प्रति उदासीन रवैये पर नाराजगी जताई गई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। इसको लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया।

 समस्याओं के समाधान को लेकर डीसी से करेंगे मुलाकात
बैठक में निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह 11:30 बजे एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मुलाकात करेगा। यदि इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में धर्मेन्द्र प्रसाद, नीरज सिंह, मनोज सिंह, तारक मुखर्जी, संजय तिवारी, भीम सिंह, बिनोद सिंह, विवेक पाण्डेय, रवि ठाकुर, सुनील सिंह और अतुल सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !