Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, तरुण चुग-सतीश पूनिया समेत 11 उम्मीदवारों की घोषणा

Rajya Sabha Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों से कुल 11 नेताओं को मैदान में उतारा है। राज्यसभा की सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है, जिसके मद्देनजर भाजपा ने अपने अनुभवी और संगठन में सक्रिय नेताओं पर भरोसा जताया है।


मध्य प्रदेश-राजस्थान में अनुभवी चेहरों पर भरोसा
मध्य प्रदेश से भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और वरिष्ठ नेता रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं राजस्थान से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अलका गुर्जर को टिकट मिला है। पार्टी का यह फैसला संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

गुजरात में चार नेताओं को मिला मौका
गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है। राज्य में भाजपा ने क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए इन नामों पर मुहर लगाई है।

पूर्वोत्तर और ओडिशा पर भी खास नजर
अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि मणिपुर से ए. शारदा देवी के नाम को केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिली है। इसके अलावा ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए देबाशीष सामंतराय को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पूनिया और चुग की उम्मीदवारी चर्चा में
राजस्थान के डॉ. सतीश पूनिया भाजपा संगठन का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। छात्र राजनीति से शुरुआत कर वे प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के उपनेता जैसे महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचे। वहीं तरुण चुग राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा के भरोसेमंद रणनीतिकारों में गिने जाते हैं। पंजाब के अमृतसर से आने वाले चुग वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं और कई राज्यों में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !