Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Jamshedpur News: जमशेदपुर में 16 से 22 मार्च तक एनआरएआई का नेशनल कोचेस कोर्स

Jamshedpur News: झारखण्ड स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा जमशेदपुर में 16 मार्च से 22 मार्च तक राइफल एवं पिस्टल के लिए नेशनल कोचेस कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होटल अलकोर में किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
बताई जाएंगी शूटिंग तकनीक की बारीकियां 
झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि इस कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को राइफल एवं पिस्टल शूटिंग के तकनीकी पहलुओं, प्रशिक्षण की आधुनिक पद्धतियों, सुरक्षा मानकों तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने की विधियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

वहीं एसोसिएशन के महासचिव पवन सिंह ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से शूटिंग खेल को बढ़ावा मिलेगा और नए कोच तैयार होंगे, जिससे उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !