Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Jamshedpur News: जमशेदपुर में मलेरिया पर सख्ती, जांच बढ़ाने के निर्देश, पटमदा CHC प्रभारी को शोकॉज

Jamshedpur News: जमशेदपुर में मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है. सभी प्रखंडों में मलेरिया जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर इलाज सुनिश्चित किया जा सके.

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सामने आया कि पिछले दिनों पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मलेरिया जांच का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ था. इसे गंभीरता से लेते हुए पटमदा CHC प्रभारी को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है और जवाब मांगा गया है.



मलेरिया नियंत्रण अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए सिविल सर्जन समेत सभी संबंधित प्रभारी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा किया. निरीक्षण के दौरान जांच अभियान, दवा वितरण और अन्य स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा की गई. स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रखंडों को मलेरिया जांच में तेजी लाने और अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !