Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Jamshedpur News: मानगो चौक पर सरयू राय के पुतला दहन के दौरान मची अफरातफरी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कपड़ों में लगी आग

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो चौक पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का पुतला फूंका. प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के मानगो प्रभारी ईश्वर सिंह ने किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

पुतला दहन के दौरान अचानक स्थिति बिगड़ गई. आग की लपटें कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़ों तक पहुंच गईं, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई.  बताया जा रहा है कि पुतला दहन के दौरान अचानक आग की लपटें तेज हो गईं. इससे कांग्रेस नेता बलदेव सिंह का हाथ झुलस गया. वहीं एक महिला कार्यकर्ता भी हल्की रूप से झुलस गई. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाई, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया.







प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों पर शराब के नशे में होने का आरोप भी लगाया गया. हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है. आग बुझने के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया और मौके पर स्थिति सामान्य हो गई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !