Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Jamshedpur News: जमशेदपुर पूर्वी में अनमैप्ड मतदाताओं के लिए 8 जून से चलेगा SIR मैपिंग अभियान

Jamshedpur News: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अनमैप्ड (Unmapped) मतदाताओं के लिए विशेष SIR मैपिंग अभियान शुरू किया जा रहा है. यह अभियान 8 जून से 13 जून 2026 तक चलेगा. इसके तहत संबंधित मतदाता अपने निर्वाचन रिकॉर्ड को अपडेट करा सकेंगे.

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे. बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाताओं की सहायता करेंगे. वहीं जनगणना कार्य में जुड़े बीएलओ दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे.

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि वर्ष 2003 के बाद जन्मे मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी SIR मैपिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. अनमैप्ड मतदाताओं की सूची निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है.

प्रशासन ने सभी संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के अंदर SIR मैपिंग कराकर अपने निर्वाचन अभिलेखों को अपडेट करा लें, ताकि मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !