Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Jamshedpur News: जमशेदपुर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पॉमित चटर्जी और अश्विका सिंह बने चैंपियन

Jamshedpur News: जमशेदपुर में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर 1-1 वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. बालक वर्ग में गुलमोहर स्कूल के पॉमित चटर्जी और बालिका वर्ग में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय की अश्विका सिंह ने खिताब अपने नाम किया.
एकतरफा फाइनल मुकाबले, सेमीफाइनल से ही दिखा दबदबा
अंडर 11 बालक वर्ग के फाइनल में पॉमित चटर्जी ने लोयोला स्कूल के आर्यन गांधी को 3-0 से हराकर खिताब जीता. इससे पहले सेमीफाइनल में पॉमित ने रुद्र चटर्जी को हराया था, जबकि आर्यन गांधी ने वेदांश वशिष्ठ को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी. बालिका वर्ग में अश्विका सिंह ने विवेक विद्यालय की लक्ष्मी को 3-0 से हराकर पहला स्थान हासिल किया. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में संतुलित और मजबूत खेल का प्रदर्शन किया.

डबल्स मुकाबलों में भी कड़ी टक्कर, सेमीफाइनल से तय हुए फाइनलिस्ट
बालिका डबल्स में जस्को स्कूल कदमा की अंजलि अग्रवाल और दृश्य सिंह की जोड़ी ने केपीएस कदमा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में विद्या भारती चिन्मया की अंशिका महाजन और अश्विका सिंह की जोड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई. बालक डबल्स में कार्मेल जूनियर कॉलेज के शौर्य काउंटिया और जयराम बाकरेवाल ने एईसीएस जादूगोड़ा को 2- 0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. दूसरे सेमीफाइनल में केपीएस मानगो के शिद्दत राज और सुजैन आतिफ की जोड़ी विजयी रही.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !