Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-12

Jamshedpur News: कन्हैया यादव हत्याकांड, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोलमुरी मुख्य सड़क जाम

Jamshedpur: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार तड़के हुए फल कारोबारी कन्हैया यादव की हत्या के विरोध में गुरुवार को परिजनों और समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने टिनप्लेट काली मंदिर के सामने स्थित गोलचक्कर और टिनप्लेट-गोलमुरी मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

टायर जलाकर किया प्रदर्शन, आवागमन ठप
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश
परिजनों और समाज के लोगों का आरोप है कि घटना के 24 घंटे बाद भी मुख्य आरोपी बिल्ला पाठक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उनका कहना है कि दिनदहाड़े गोली मारकर की गई इस हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी या एनकाउंटर नहीं होता, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।

पुलिस ने संभाली स्थिति, अतिरिक्त बल तैनात
सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संदिग्धों की तलाश के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !