Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-12

Jamshedpur Crime: जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद, बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी से दहशत

Jamshedpur: जमशेदपुर में इन दिनों पुलिस का इकबाल खत्म होता नजर आ रहा है। चोरी और छिनतई की बढ़ती वारदातों ने शहरवासियों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला परसुडीह थाना अंतर्गत बड़ा गोविंदपुर के खाखड़ी पड़ा स्थित हरे कृष्णा स्टेट का है, जहाँ बेखौफ चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।

दिल्ली गई थीं गृहस्वामी, पीछे से हो गया हाथ साफ

जानकारी के अनुसार, यह घर बबीता सिंह का है। घटना के वक्त घर बंद था और बबीता सिंह निजी काम से दिल्ली गई हुई थीं। चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर प्रवेश किया और पूरे इत्मीनान से अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब पड़ोसियों ने घर की स्थिति संदिग्ध देखी।

भाजपा नेता ने दी जानकारी, क्षेत्र में आक्रोश

बबीता सिंह ने फोन पर इस घटना की सूचना अपने भतीजे को दी फिलहाल दिल्ली में हैं और उनके जमशेदपुर लौटने के बाद ही चोरी हुई संपत्ति का सटीक आकलन हो पाएगा। परसों शहर पहुँचने पर वे संबंधित थाने में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज कराएंगी।शहर में पुलिस गश्ती केवल कागजों पर सिमट कर रह गई है। लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर जाने में डर रहे हैं। प्रशासन को तुरंत कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।

पुलिस प्रशासन के दावों की पोल खुली

जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्ती नदारद होने के कारण अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने इस मामले में पुलिस से जवाब मांगा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !