Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में हड़ताल के बाद ओपीडी में आज पहुंचे 1400 मरीज

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम (MGM) में मंगलवार को ज्यादा मरीज पहुंचे. सोमवार को हुई हड़ताल की वजह से सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौट गए थे, जिसका सीधा असर मंगलवार को देखने को मिला. सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर और ओपीडी के बाहर मरीजों की भारी भीड़ जुट गई. आंकड़ों के अनुसार, करीब 1400 मरीज अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भारी दबाव नजर आया.

मरीजों की भारी संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों ने मुस्तैदी दिखाई. दोपहर 3:00 बजे तक जितने भी मरीजों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया था, उन सभी को डॉक्टरों ने ओपीडी में परामर्श दिया.

बुधवार को भी भीड़ बढ़ने के आसार, अस्पताल प्रबंधन अलर्ट पर
हड़ताल के कारण सोमवार को जो काफी संख्या में मरीज बिना इलाज कराए निराश होकर घर लौट गए थे, उनके बुधवार को भी अस्पताल पहुंचने की प्रबल संभावना है. इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर है, ताकि दूर-दराज से आने वाले मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो और सभी को समय पर चिकित्सा परामर्श मिल सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !