Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Jharkhand News : रामगढ़ से रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना, महिला ने पति पर 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के लगाए आरोप

Jharkhand News : रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली हटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति पर 12 वर्ष की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़िता ने थाना प्रभारी मांडू को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ससुराल वालों द्वारा महिला को निरंतर किया जाता था प्रताड़ित 

आवेदन में चांदनी कुमारी ने बताया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वालों द्वारा उसके साथ प्रताड़ना की जाती रही। महिला ने आरोप लगाया कि उसे घर में नौकर की तरह रखा जाता था और विरोध करने पर घर से निकाल दिया जाता था।
आवेदन में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि 14 जनवरी को उसके पति ने बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची डर के कारण कुछ नहीं बता रही थी और परिवार से बात भी नहीं करने दी जा रही थी। बाद में जब महिला के भाई ने बच्ची को बड़गांव लाया, तब उसने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना को धारा 85/65(1) बीएनएस तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !