Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Jamshedpur News: आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान के 10 प्रशिक्षुओं का मारुति सुजुकी में चयन

Jamshedpur: आर डी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान, गोलमुरी के लिए गर्व की बात है कि संस्थान के मैकेट्रोनिक्स इंजीनियरिंग एंड स्मार्ट फैक्ट्री ब्रांच के 10 प्रशिक्षुओं का देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी में सफलतापूर्वक प्लेसमेंट हुआ है। चयनित प्रशिक्षुओं में आयुष कुमार सोलंकी, जयंत महतो, सत्यजीत जेना, सारीम मोहम्मद, मोहम्मद इरफान सादिक, करन प्रमाणिक, करन महतो, हिमांशु शेखर गोप, हिमांशु रंजन और देवाशीष मुखी शामिल हैं।

संस्थान में खुशी का माहौल
छात्रों की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। संस्थान प्रबंधन ने सभी चयनित प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और तकनीकी कौशल के दम पर यह सफलता हासिल की है। संस्थान ने विश्वास जताया कि सभी प्रशिक्षु कंपनी में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और अपने कार्यों से संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा का मिला परिणाम
संस्थान प्रबंधन के अनुसार यह सफलता विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीकी शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। संस्थान लगातार छात्रों के कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बड़े उद्योगों में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !