Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

Jamshedpur Breaking Violence : गोपाल मैदान में चाकूबाजी, दो गंभीर रूप से घायल, टीएमएच में इलाजरत

Jamshedpur : शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल मैदान में बुधवार देर शाम चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना में सोनारी के रूपनगर निवासी प्रेम गोप और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। 


घटना के बाद घायल प्रेम को तत्काल टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल संदीप को आनन फानन में एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


मौके पर मौजूद युवकों के अनुसार, हमले को कदमा के भाटिया बस्ती इलाके के रहने वाले कुछ युवकों ने अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल दोनों की हालत पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !