Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

Jharkhand News: जामताड़ा में भाजपा की तैयारी बैठक, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत और बाबूलाल मरांडी की सभा पर मंथन

Jamtara: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 25 जनवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के जामताड़ा आगमन के स्वागत कार्यक्रम तथा 27 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की प्रस्तावित विशाल सभा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जुटें

बैठक के दौरान स्वागत व्यवस्था, मंच संचालन, प्रचार-प्रसार, कार्यकर्ता समन्वय, यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न जिम्मेदारियों को अलग-अलग कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच बांटा गया। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का यह पहली बार जामताड़ा आगमन हो रहा है, ऐसे में उनके स्वागत को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जुटें।

उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को होने वाली नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की सभा पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे सफल बनाने के लिए संगठन के सभी स्तरों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से कार्य करना होगा। बैठक में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री मितेश साह ने किया

बैठक का संचालन जिला महामंत्री मितेश साह ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव रखे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !