Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Jamshedpur Breaking: बिष्टुपुर में फॉगिंग कर्मी ने कार्यस्थल पर लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur Breaking: शहर में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक फॉगिंग कर्मी ने अपने कार्यस्थल पर फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

मृतक की पहचान धतकीडीह हरिजन बस्ती निवासी 45 वर्षीय मेघु मुखी के रूप में हुई है. वह बिष्टुपुर के नॉर्दन टाउन स्थित पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग मशीन चलाने का काम करता था. जानकारी के अनुसार, वह रोज की तरह सुबह घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसने कार्यालय परिसर में फांसी लगा ली.

जब अन्य कर्मचारी सेंटर पहुंचे तो उन्होंने मेघु को फंदे से लटका हुआ देखा. इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. पुलिस परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके.

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले सोनारी क्षेत्र में भी एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शहर में चिंता बढ़ा दी है. पारिवारिक तनाव, आर्थिक परेशानी और अन्य निजी कारणों को इसकी संभावित वजह माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !