Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Jamshedpur Breaking: आजाद नगर में पत्नी से मारपीट के बाद पति ने साथी संग लहराया हथियार, आरोपी फरार

Jamshedpur: जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गंगोर स्वीट्स के सामने दो युवकों ने खुलेआम हथियार लहराकर दहशत फैला दी। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पत्नी को बहाने से ले जाकर किया विवाद
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शारिक इमाम अपनी पत्नी को अपने दोस्त सलमान के साथ हाईवे पर बातचीत के बहाने लेकर गया था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ता चला गया।

बाइक पर ही मारपीट, महिला ने किया विरोध
बताया जा रहा है कि लौटने के दौरान बाइक पर ही शारिक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने विरोध करते हुए खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी लगातार हमला करता रहा। महिला के साथ हो रही मारपीट देख आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे।

भीड़ जुटी तो हथियार लहराकर फैलाया डर
भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपियों ने लोगों को डराने के लिए हथियार निकाल लिए और लहराने लगे, जिससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसी बीच एक युवक ने साहस दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को सुरक्षित गंगोर स्वीट्स तक पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। फिलहाल दोनों आरोपियों की तलाश जारी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !