Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-16

Jamshedpur Crime News: मानगो के मुर्दा मैदान में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 26 पुड़िया बरामद

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर स्तिथ मानगो के उलीडीह ओपी क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई की है. मुर्दा मैदान में छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. उसके पास से 26 पुड़िया ब्राउन शुगर मिली है. बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 5.80 ग्राम बताया गया है. पुलिस के अनुसार, कार्रवाई पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार के नेतृत्व में की गई.

संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पकड़ा गया युवक
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम की नजर एक युवक पर पड़ी. संदिग्ध गतिविधि के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद हुई. गिरफ्तार युवक की पहचान न्यू पुरुलिया रोड नंबर-02 निवासी अजहर महमूद, पिता स्वर्गीय महमूद कुरैशी के रूप में हुई है.

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
ब्राउन शुगर जब्त करने के बाद पुलिस आरोपी को उलीडीह ओपी ले गई. वहां उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अजहर महमूद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब बरामद ब्राउन शुगर के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों की जानकारी जुटा रही है. इस कार्रवाई में पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार, उलीडीह ओपी प्रभारी मोहम्मद शारिक अली और पुलिस बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने कहा है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !