Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-15

Jamshedpur Accident: साकची में गैस सिलेंडर लदा ट्रेलर पलटा, चालक घायल, बड़ा हादसा टला

Meta Description

जमशेदपुर: शहर के साकची थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाथी-घोड़ा मंदिर के समीप गैस सिलेंडर लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रेलर का चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घटना लगभग सुबह 4:00 बजे की बताई जा रही है।
 
हादसे के कारण थोड़े समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को जल्द ही सामान्य कर लिया गया।
 
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है और ट्रेलर को सड़क से हटाने का कार्य जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !