Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Jamshedpur Accident: बर्मामाइंस में डिवाइडर से टकराई ऑटो, कई यात्री घायल

Jamshedpur: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि साकची से टाटानगर रेलवे स्टेशन की ओर जा रही एक ऑटो सुनसुनिया गेट के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
 
घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए ऑटो में सवार घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में कई यात्रियों को चोटें आई हैं, हालांकि किसी की हालत गंभीर होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हादसे की वजह
घटना के चश्मदीदों के अनुसार, ऑटो चालक को सड़क के बीच बने डिवाइडर का अंदाजा नहीं हो पाया, जिसके कारण वाहन सीधे उससे जा टकराया। टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर नहीं होने से बढ़ रहा खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनसुनिया गेट के पास इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। उनका आरोप है कि यहां बने डिवाइडर पर रेडियम या रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं, जिससे खासकर रात के समय वाहन चालकों को डिवाइडर दिखाई नहीं देता।

सुरक्षा उपाय करने की मांग
इलाके के लोगों ने टाटा कंपनी और प्रशासन से जल्द से जल्द इस स्थान पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने और डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !