Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-04

Jamshedpur Accident: पटमदा में तेज रफ्तार का कहर, मैजिक वैन की टक्कर से युवक की मौत

Jamshedpur: जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र पटमदा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डाल दिया। टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने एक बार फिर जान ले ली। इस हादसे में जलडहर गांव निवासी 40 वर्षीय अजीत सहिस की मौत हो गई। बताया जाता है कि अजीत पेट्रोल पंप से अपने घर लौट रहे थे, तभी बेलटांड़ से झाड़बनी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार मैजिक वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने वाहन जब्त किया, जांच में जुटी टीम
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना में शामिल मैजिक वैन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें चालक की क्या भूमिका रही।

तेज रफ्तार वाहनों से परेशान ग्रामीण, सुरक्षा उपायों की उठी मांग
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क पर स्पीड कंट्रोल के उपाय किए जाएं और नियमित रूप से पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लग सके।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दो महीने पहले ही हुआ था पिता का निधन
इस हादसे ने अजीत सहिस के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले ही उनके पिता का निधन हुआ था और अब अजीत की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। वे अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। हादसे के समय उनकी पत्नी एक शादी समारोह में गई हुई थीं। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !