Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Jadugora News: भटिन माइंस गेट के पास रफ़्तार बनी दुर्घटना का कारण, तीन युवक गंभीर

जादूगोड़ा: यूसीएल भटिन माइंस के मुख्य गेट के समीप एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रत होने के कारण  पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में मौजूद चार युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी 
स्थानीय लोगों के अनुसार कार जादूगोड़ा से जमशेदपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान भटिन माइंस गेट के पास रफ़्तार तेज़ होने के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों की सूझ - बुझ ने बचाई जान
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए जादूगोड़ा अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि एक युवक को हल्की चोटें आई हैं।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर जादूगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !