IPL 2026: IPL 2026 का 59वां मुकाबला आज Lucknow Super Giants और Chennai Super Kings के बीच लखनऊ के Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। चेन्नई के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है, वहीं लखनऊ की टीम जीत के साथ सीएसके की प्लेऑफ उम्मीदों पर पानी फेरने के इरादे से उतरेगी।
टॉप-4 की रेस में CSK, बड़ी जीत की दरकार
CSK फिलहाल 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। चेन्नई अगर आज 32 रन या उससे ज्यादा के अंतर से जीत दर्ज करती है, या 16 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल कर लेती है, तो टीम टॉप-4 में पहुंच सकती है। दूसरी ओर Lucknow Super Giants अंक तालिका में 10वें नंबर पर है और सम्मान बचाने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी।
धोनी की गैरमौजूदगी बढ़ाएगी CSK की मुश्किलें
चेन्नई के फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि Mahendra Singh Dhoni इस मुकाबले में उपलब्ध नहीं हैं। वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर Jamie Overton आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह टीम में डायन फॉरेस्टर को शामिल किया गया है, जिन पर आज सभी की नजरें रहेंगी।
लखनऊ को मोहसिन की कमी, फिर भी पलटवार की तैयारी
LSG को भी बड़ा झटका लगा है, क्योंकि तेज गेंदबाज Mohsin Khan चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि घरेलू मैदान पर लखनऊ की टीम बिना दबाव के उतरेगी और सीएसके के खिलाफ सीजन की सबसे बड़ी उलटफेर वाली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।