Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Jamshedpur News: जमशेदपुर में 10 लाख की फिरौती के लिए सुपरवाइजर और मैनेजर का अपहरण, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए कंपनी के सीनियर सुपरवाइजर और असिस्टेंट मैनेजर का अपहरण कर लिया गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों कर्मचारियों को सकुशल बरामद कर लिया और मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस पूरे मामले के पीछे किसी बड़े गिरोह की भूमिका की भी जांच कर रही है.
डिमना मानगो रोड पर देर रात वारदात को दिया गया अंजाम
जानकारी के मुताबिक 15 मई की रात करीब तीन बजे ओल्डीह थाना क्षेत्र के डिमना मानगो रोड स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग के पास यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि बिना नंबर प्लेट की सफेद बोलेरो में सवार पांच युवक वहां पहुंचे और कंपनी के सीनियर सुपरवाइजर तथा असिस्टेंट मैनेजर को रोक लिया. आरोपियों ने दोनों से 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की. जब दोनों कर्मियों ने विरोध किया तो उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की गई. इसके बाद जबरन उन्हें बोलेरो में बैठाकर अपहरण कर लिया गया.

शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की ताबड़तोड़ छापेमारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने अलग अलग इलाकों में लगातार छापेमारी की और कुछ ही समय में दोनों अपहृत कर्मचारियों को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई की वजह से बड़ी अनहोनी टल गई और दोनों कर्मियों को सुरक्षित बचा लिया गया.

पांच आरोपी गिरफ्तार, कई मोबाइल और बोलेरो जब
पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा गौड़, नितेश गोप, आकाश प्रधान, देवाशीष गोप और शैलेश गोप के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां इलाके के रहने वाले हैं. आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई सफेद बोलेरो वाहन भी बरामद कर ली गई है. इसके अलावा एप्पल आईफोन, वीवो, सैमसंग, रियलमी और नथिंग कंपनी के कई स्मार्टफोन भी जब्त किए गए हैं.

पुलिस बड़े गिरोह के एंगल से भी कर रही जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अपहरण कांड के पीछे केवल पांच आरोपी थे या फिर कोई बड़ा आपराधिक गिरोह भी सक्रिय है. जांच एजेंसियां आरोपियों के मोबाइल और संपर्कों की भी जांच कर रही हैं ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके. इस घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. देर रात सुनसान इलाके में इस तरह की वारदात ने लोगों में डर का माहौल बना दिया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !