Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Ranchi News: नीट विवाद को लेकर फिरायालाल चौक पर छात्र संघ का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

Ranchi: रांची के फिरायालाल चौक पर नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा देखने को मिला। झारखंड छात्र संघ के बैनर तले छात्रों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं ने देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उनका कहना था कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं से छात्रों का शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होता जा रहा है।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। छात्र नेताओं ने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्र कठिन मेहनत से परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं से उनकी मेहनत पर असर पड़ता है।

निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
झारखंड छात्र संघ ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !