Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Horoscope Today: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़े अपना राशिफल

Horoscope Today: हर दिन नई संभावनाएं और नई चुनौतियां लेकर आता है. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का असर सभी राशियों पर अलग अलग पड़ता है. आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है और किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

मेष - समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी. व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी. मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी. कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा. अपने काम में सुविधा मिलने से कार्यों में तेजी आएगी.

शुभ रंग: लाल.

उपाय: भगवान हनुमान की पूजा करें और गुड़ का दान करें.

शुभ अंक: 3, 5, 7.


वृष - नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं. यात्रा शुभ रहेगी. अपने काम को प्राथमिकता दें. कारोबारी कार्यों में कुछ बाधाओं से मानसिक अशांति हो सकती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. यात्रा का दूरगामी लाभ मिलेगा और अटके कार्य पूरे होंगे.
शुभ रंग: सफेद.
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
शुभ अंक: 2, 5, 7.

मिथुन - सुविधा और समन्वय से कामकाज में प्रगति होगी. आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं. यात्रा शुभ रहेगी. अपने कार्यों पर पैनी नजर रखें. विरोधियों से सावधान रहें. स्वास्थ्य पर थोड़ा खर्च हो सकता है.

शुभ रंग: हरा.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.
शुभ अंक: 2, 5, 6.

कर्क - समय आपके पक्ष में रहेगा. कारोबारी कार्यों में प्रगति होगी. लेन-देन की बाधाएं दूर होंगी. परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा. आलस्य छोड़कर काम करें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. नए तालमेल से व्यापार में सफलता मिलेगी.
शुभ रंग: सफेद.
उपाय: भगवान शिव को दूध अर्पित करें.
शुभ अंक: 1, 4, 8.

सिंह - मित्रों के साथ मिलकर किए गए कार्यों में लाभ मिलेगा. पूर्व नियोजित योजनाएं सफल होंगी. जोखिम से दूर रहें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा.
शुभ रंग: सुनहरा.
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें.
शुभ अंक: 2, 6, 8.

कन्या - शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है. व्यापार व व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. मित्रों से सतर्क रहें. व्यसनों से दूरी बनाएं. संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी.
शुभ रंग: हरा.
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें.
शुभ अंक: 3, 5, 8.

तुला - खान-पान में सावधानी रखें. कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी. मान-सम्मान बढ़ेगा. अच्छे कार्यों के लिए नए अवसर मिलेंगे. अपने जरूरी काम सुबह ही निपटा लें. आगे चलकर आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखनी होगी.
शुभ रंग: गुलाबी.
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें.
शुभ अंक: 3, 5, 8.

वृश्चिक - समाज में सम्मान मिलेगा. मांगलिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. आमोद-प्रमोद के साथ व्यावसायिक प्रगति होगी. स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार आएगा. ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा.
शुभ रंग: लाल.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ अंक: 1, 3, 5.

धनु - कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. व्यर्थ की भागदौड़ से बचें. प्रियजनों से मुलाकात होगी. रुके हुए कार्य पूरे होंगे. महत्वपूर्ण कार्य समय पर निपटा लें. संतान की उन्नति के योग हैं. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
शुभ रंग: पीला.
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें.
शुभ अंक: 5, 7, 9.

मकर - आशा और उत्साह से कार्यों में तेजी आएगी. प्रिय वस्तु या नए वस्त्र मिल सकते हैं. मान-सम्मान बढ़ेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. कम मेहनत में भी लाभ मिलने के संकेत हैं. रुके हुए कार्य पूरे होंगे.
शुभ रंग: नीला.
उपाय: शनि देव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
शुभ अंक: 1, 6, 8.

कुंभ - सुख और आनंददायक समय रहेगा. लाभदायक कार्यों में सफलता मिलेगी. महत्वपूर्ण कार्यों के लिए समय अनुकूल है. मनोविनोद बढ़ेगा. खर्चों में वृद्धि हो सकती है. ज्ञानार्जन के नए अवसर मिलेंगे.
शुभ रंग: आसमानी.
उपाय: जरूरतमंदों को काले तिल का दान करें.
शुभ अंक: 1, 3, 8.

मीन - शुभ कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे. कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी. व्यवसाय में प्रगति होगी. कार्यों की अधिकता से आराम कम मिल पाएगा. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. समाज में सम्मान मिलेगा.
शुभ रंग: पीला.
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें.
शुभ अंक: 5, 7, 9.

 आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए प्रगति, सम्मान और नए अवसर लेकर आया है. वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. सकारात्मक सोच और सही निर्णय के साथ दिन को बेहतर बनाया जा सकता है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !