Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-30

Hazaribagh News : पत्रकार से मारपीट पर उबाल, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

Hazaribagh News : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद गुरुवार को शहर के पत्रकारों में भारी आक्रोश देखने को मिला। हजारीबाग प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने जिला डिस्ट्रिक बोर्ड चौक पर घंटों विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई।  
“गिरफ्तारी नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे”, प्रेस क्लब अध्यक्ष की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि घटना को 48 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक एफआईआर में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार न्याय के लिए अदालत का रुख करेंगे।

आंदोलन तेज करने की तैयारी, हजारीबाग से सदन तक जाएगी आवाज

प्रेस क्लब के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि यह विरोध प्रदर्शन केवल शुरुआत है। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसे हजारीबाग से लेकर सदन तक ले जाया जाएगा। पत्रकारों ने एकजुट होकर कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !