Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-30

MP Accident: काम से लौट रहे मजदूरों पर काल बनकर टूटा हादसा, 12 की मौत 20 घायल

MP Accident: मध्य प्रदेश के धार जिला में एक भीषण सड़क हादसे में पिक-अप वैन पलटने से 12 मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कुल 35 मज़दूर काम खत्म कर लौट रहे थे, तभी चिकलिया क्रॉसिंग के पास ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वैन पलटने के बाद विपरीत दिशा से आ रही एक एसयूवी से टकरा गई, जिससे हादसा और भयावह हो गया।

घायलों को इंदौर रेफर, पुलिस कर रही जांच
जिले  के प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी ने पुष्टि की कि 12 लोगों की मौके पर ही जान चली गई। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। तिरला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

सीएम मोहन यादव का ऐलान, मुआवजा और मुफ्त इलाज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी घायलों का इलाज मुफ्त कराया जाए और उनकी पूरी देखभाल सुनिश्चित की जाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !