Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Giridih News: गिरिडीह पहुंचे AIMIM नेता शोएब जमाई, SIR और जामिया मुद्दे पर सरकार को घेरा

Giridih News: देश के चर्चित टीवी पैनलिस्ट और AIMIM दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमाई गुरुवार शाम झारखंड दौरे के तहत गिरिडीह पहुंचे। भण्डारीडीह में जिला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

संगठन विस्तार पर मंथन, SIR को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
बैठक में जिला अध्यक्ष आफाक नौसाद, जिला महासचिव करामात अली, युवा जिला अध्यक्ष मो. सरताज समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका और राज्य में चल रही SIR प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद शोएब जमाई ने अब्दुल कयूम गर्ल्स स्कूल सहित कई SIR केंद्रों का निरीक्षण किया और लोगों से प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि SIR की आड़ में सरकार अप्रत्यक्ष रूप से NRC लागू करने की कोशिश कर रही है। सभी लोगों को इस प्रक्रिया को गंभीरता से लेना चाहिए ताकि किसी का नाम सूची से न कटे।

जामिया मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना, आंदोलन की चेतावनी
जामिया यूनिवर्सिटी में डिमोलिशन के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा, अगर सरकार पढ़ी-लिखी होती तो शैक्षणिक संस्थानों को और मजबूत करती। लेकिन जहां मुसलमान का नाम आता है, वहां ऐसे संस्थानों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। इसके खिलाफ गंभीर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !