Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Ranchi News : रांची में 17 जुलाई को CUJ का ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस अभियान

Ranchi News : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) 17 जुलाई 2026 को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस (GC³) अभियान आयोजित करेगा। कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे से चेरी-मनातू परिसर स्थित विज्ञान भवन सभागार में शुरू होगा। विश्वविद्यालय ने शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों और पर्यावरण प्रेमियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।


विश्वविद्यालय के अनुसार, अभियान का उद्देश्य केवल परिसर की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ जीवनशैली, प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। इस दौरान स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, पौधों के संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत एवं सामूहिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाई जाएगी।

डोनेट ट्री गार्ड्स पहल बनेगी अभियान का मुख्य आकर्षण

अभियान का प्रमुख आकर्षण डोनेट ट्री गार्ड्स पहल होगी। इसके तहत विश्वविद्यालय परिवार, पूर्व विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों से परिसर में लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड दान करने की अपील की गई है, ताकि पौधों का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की अपील

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। स्वच्छता बनाए रखना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना, पौधों की देखभाल करना और वृक्षों की सुरक्षा में योगदान देना जैसे छोटे प्रयास भविष्य के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों के लिए चाय और बिस्कुट की व्यवस्था भी की जाएगी। विश्वविद्यालय ने नागरिकों से इस अभियान का हिस्सा बनकर ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस के संकल्प को जन-आंदोलन का रूप देने और स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसर के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !