Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Lohardaga News : लोहरदगा में NIA की बड़ी छापेमारी, RSS कार्यालय बमबाजी मामले में पांच ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

Lohardaga News : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को लोहरदगा जिले में पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय में हुई बमबाजी की घटना से जुड़े मामले की जांच के तहत की गई। कार्रवाई के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।


जानकारी के अनुसार, NIA की टीम गुरुवार तड़के करीब चार बजे स्थानीय पुलिस के सहयोग से लोहरदगा पहुंची। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर संदिग्धों से जुड़े ठिकानों की तलाशी ली गई। छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की गई।

जेल में बंद आरोपी अमन अंसारी के घर भी पहुंची टीम

सूत्रों के मुताबिक, RSS कार्यालय बमबाजी मामले में जेल में बंद आरोपी अमन अंसारी के घर पर भी NIA की टीम ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने बिजली विभाग की क्रेन की मदद ली। क्रेन के जरिए पुलिसकर्मी घर के ऊपरी हिस्से तक पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया।

फिलहाल NIA ने छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, जांच एजेंसी घटना से जुड़े नेटवर्क, संदिग्धों की भूमिका और अन्य संभावित कड़ियों की गहन जांच कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !