Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Ghatshila News: गुड़ाबांदा में दिव्यांग युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Ghatshila: पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह भालकी गांव की है। आरोप है कि गांव का रहने वाला तानों हेम्ब्रम (25) तालाब के पास अकेली मौजूद मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के पास पहुंचा और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। युवती के शोर मचाने पर उसकी भाभी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

डायल 112 पर सूचना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
घटना के बाद पंचायत स्तर पर मामले को आपसी समझौते से निपटाने की कोशिश की गई। हालांकि पीड़ित परिवार ने किसी भी तरह के समझौते से स्पष्ट इनकार कर दिया और कानूनी कार्रवाई पर जोर दिया। बुधवार को पीड़िता की भाभी ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और गुड़ाबांदा थाना में दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 74, 76, 64(2)(के) और 62 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

घटना के बाद गांव में तनाव
घटना के बाद भालकी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को गांव में एक बैठक आयोजित कर मामले में दबाव बनाने की कोशिश की गई। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !