Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है 24वीं किस्त? ऐसे चेक करें मिलेगा 2,000 रुपये का लाभ या नहीं

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 24वीं किस्त का इंतजार करोड़ों किसान कर रहे हैं. योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. हालांकि, 24वीं किस्त की तारीख का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पिछली किस्तों के पैटर्न को देखते हुए इसके अक्तूबर में जारी होने की संभावना जताई जा रही है.
कब जारी हो सकती है 24वीं किस्त
पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर चार-चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं. 23वीं किस्त 20 जून को किसानों के खातों में भेजी गई थी. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगली यानी 24वीं किस्त अक्तूबर में जारी हो सकती है. हालांकि, अंतिम फैसला केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा.


ऐसे जानें आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं
अगर आप जानना चाहते हैं कि अगली किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर मौजूद Know Your Status विकल्प चुनें. इसके बाद अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करें. यदि पंजीकरण नंबर याद नहीं है, तो Know Your Registration Number विकल्प की मदद से उसे प्राप्त किया जा सकता है. कैप्चा भरकर विवरण देखने पर लाभार्थी की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.


इन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ केवल पात्र किसानों को दिया जाता है. जिन किसानों का पंजीकरण, ई-केवाईसी, बैंक खाते और अन्य जरूरी विवरण सही और अद्यतन हैं, उन्हें किस्त जारी होने पर राशि उनके खाते में भेजी जाती है. यदि किसी जानकारी में त्रुटि होती है, तो किस्त रुक सकती है. इसलिए लाभार्थियों को समय-समय पर अपना स्टेटस और जरूरी दस्तावेज अपडेट करते रहना चाहिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !